फरीदाबाद, अगस्त 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। डबुआ क्षेत्र के 60 फीट रोड पर रविवार को शराब के नशे में कैंटर चालक ने जमकर हुड़दंग मचाया। आरोप है कि चालक ने नशे की हालत में कैंटर को तेज रफ्तार और लापरवाही से दौड़ाया। इस दौरान उसने रास्ते में पांच वाहनों को टक्कर मार दी। अचानक कैंटर के बेकाबू होकर दौड़ने से सड़क पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। प्रत्यक्षदर्शी राजेश और अमित ने बताया कि कैंटर चालक नशे में दिखाई दे रहा था। उसने 60 फीट रोड पर कैंटर को तेज गति से दौड़ाते हुए कई वाहनों को टक्कर मारी। टक्कर से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कोई राहगीर या वाहन चालक गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने कहा कि भारी वाहन चालकों का...