फरीदाबाद, सितम्बर 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। फरीदाबाद पुलिस के सामुदायिक पुलिसिंग सेल ने शुक्रवार को सराय ख्वाजा के राजकीय मॉडल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव और आपात स्थिति में डायल 112 के उपयोग की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को कानून का पालन करने और समाज को जागरूक बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक पुलिसिंग सेल की टीम ने विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों के बारे में विस्तार से समझाया। बच्चों को बताया गया कि मुसीबत या आपात स्थिति में समय पर पुलिस सहायता लेने के लिए डायल 112 का सही उपयोग करना चाहिए। मुख्य सिपाही सुनील ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया...