फरीदाबाद, जुलाई 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने वाहन चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने नशे की लत के चलते वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आनंद और विशाल निवासी मुजेसर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-22 निवासी उत्कर्ष ने थाना कोतवाली में शिकायत दी थी कि 21 अप्रैल 2026 को उसकी स्कूटी एनआईटी-1 स्थित दुकान के बाहर से चोरी हो गई थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी。

जांच की प्रक्रिया जांच के दौरान अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने 26 जुलाई को आगरा कैनाल बीपीटीपी क्षेत्र के पास से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। उनके...