फरीदाबाद, सितम्बर 28 -- Faridabad News: -पुजारी के सिर पर सिलबट्टा से वार कर की थी हत्या, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी -सेक्टर-30 बाईपास रोड पर नहर किनारे 30 अगस्त की रात हुई थी पुजारी की हत्या

हत्या का खुलासा फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-30 बाईपास रोड पर नहर किनारे मंदिर के पास 30 अगस्त की रात पुजारी की हत्या के मामले का अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मंदिर के पास नशा करने से रोकने पर पुजारी के साथ मारपीट करने के बाद सिर पर सिल-बट्टा से वार किया था, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

पुजारी का परिचय सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव ने बताया कि 30 अगस्त की रात सेक्टर-30 बाईपास रोड पर नहर के साथ सुनसान जगह...