Faridabad News: नवरात्र के सातवें दिन हुई मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना
फरीदाबाद, अक्टूबर 17 -- मां कालरात्रि की पूजा और दुर्गा पूजा पंडालों में उत्सव Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को शहर के मंदिरों और घरों में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरोगी जीवन की कामना की। वहीं, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सजे दुर्गा पूजा पंडालों में भी दिनभर उत्सव की धूम रही। पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे और भक्ति के माहौल में शामिल हुए।हार्डवेयर चौक राजीव कॉलोनी स्थित प्रचीन शिव मंदिर के महंत सर्वेश पांडे ने बताया कि नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना का विशेष महत्व माना जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.