फरीदाबाद, नवम्बर 1 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। सेक्टर-15 स्थित श्री स्थानकवासी जैन सभा में रविवार को आयोजित प्रवचन सभा में आचार्य रामलाल महाराज के सुशिष्य शासन दीपक मयंक मुनि महाराज ने कहा कि परिषह को समभाव से सहन करना ही सच्ची साधना है। जीवन में आने वाली कठिनाइयों को धैर्य और समता के साथ स्वीकार करना चाहिए। यही आत्मकल्याण का मार्ग है। प्रवचन के बाद प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को होने वाले नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप का आयोजन किया गया। सभा की ओर से वर्ष 2008 से लगातार इस जाप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

समाजसेवा के लिए सुशील जैन सम्मानित कार्यक्रम के दौरान सभा के वरिष्ठ श्रावक सुशील जैन को समाजसेवा और उदार दानशीलता के लिए सम्मानित किया गया। सभा के पूर्व प...