Faridabad News: नगर निगम बल्लभगढ़ का नया भवन बनाने की तैयारी
फरीदाबाद, जुलाई 4 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। फरीदाबाद नगर निगम के बल्लभगढ़ कार्यालय की नई इमारत के निर्माण की तैयारी एक बार फिर तेज हो गई है। नगर निगम प्रशासन ने भवन निर्माण के लिए दोबारा टेंडर जारी कर दिया है। इससे पहले भी निगम प्रशासन ने नई इमारत के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे। अब निगम प्रशासन ने दोबारा टेंडर जारी कर निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह नई इमारत आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। भवन बनने के बाद निगम कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल मिलेगा, वहीं शहरवासियों को भी निगम से जुड़े कार्य एक ही परिसर में आसानी से कराने की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से जर्जर हो चुकी मौजूदा इमारत के स्थान पर बनने वाला नया भवन नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित और सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.