फरीदाबाद, जुलाई 3 -- Faridabad News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। छायंसा थाना क्षेत्र में गांव जवां में अटेरना रोड पर गुरुवार शाम करीब 7:55 बजे आईटीआई के पास एक डॉक्टर पर नकाबपोश कार सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने डॉक्टर के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनके दोनों पैर और एक हाथ टूट गया। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. अशोक भाटी ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि हमला करने वाले कौन थे और किस वजह से उनके साथ मारपीट की गई। सभी हमलावर नकाब पहने हुए थे, इसलिए उनकी पहचान नहीं हो सकी। डॉ. अशोक भाटी गांव जवां में पिछले 4-5 वर्षों से अपना क्लीनिक चला रहे हैं।इस मामले में एसीपी अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक पीड़ित की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ नियमान...