फरीदाबाद, सितम्बर 21 -- Faridabad News: - पुलिस ने सात सितंबर को कार्रवाई कर किया था नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरीदाबाद, संवाददाता। गांव बुढैना स्थित श्मशान घाट के पास नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री के मालिक नगर एक्सटेंशन, जैतपुर, दिल्ली निवासी अफजल को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

छापेमारी का विवरण पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने थाना खेड़ीपुल पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सात सितंबर को फैक्ट्री पर छापेमारी की थी। मौके पर खराब सीमेंट को पीसकर व छानकर अल्ट्राटेक कंपनी के नाम से नकली सीमेंट तैयार कर नकली बैगों में भरा जा रहा था। मौके से अमरोहा, उत्तर प्रदेश निवासी सुपरवाइजर कमाल शाह तथा ठेकेदार नईम शाह को गिरफ्तार...