फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। गांव प्याला के निशानेबाज धीरज कुमार ने देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने वरिष्ठ वर्ग की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 300 में से 284 अंक हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की। अब धीरज 17 नवंबर से भोपाल में शुरू होने वाली राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्वर्ण पदक जीतने के बाद धीरज सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ के कार्यालय पहुंचे। यहां मुकेश वशिष्ठ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस दौरान वीरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्म सिंह डागर और प्रशिक्षक अनिल तेवतिया भी मौजूद...