फरीदाबाद, सितम्बर 2 -- Faridabad News: दर्दनाक: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। धनकोट गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। नहर के पास नल से पानी भरने जा रही मां के सामने ही एक बेकाबू कार ने बच्ची को सीधी टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में राजेंद्रा पार्क थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मूल रूप से उत्तरप्रदेश के एटा निवासी अनिल यादव ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि वह पेशे से चालक है। एक सितंबर को उनकी पत्नी किरण कुमारी अपनी तीन साल की सबसे छोटी बेटी दिव्या को लेकर धनकोट नहर के पास लगे सरकारी नल से पानी भरने गई थीं। जब वे मोड़ के पास पहुंचीं, तभी सामने से आ रहे ...