Faridabad News: दो महिलाओं पर सोने का कड़ा चोरी का आरोप
फरीदाबाद, जुलाई 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। गुरुग्राम से पार्टी कर लौट रहे एक युवक ने मांगर चौकी क्षेत्र में दो महिलाओं पर बातचीत के दौरान उसके हाथ से सोने का कड़ा चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-21ए निवासी प्रतीक चोपड़ा ने बताया कि वह 5 जुलाई की रात अपने दोस्त पंकज के साथ कार से गुरुग्राम गया था। 6 जुलाई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे लौटते समय पाली के पास मांगर चौकी क्षेत्र में वह शौच के लिए सड़क किनारे रुका। उसका दोस्त कार में ही बैठा रहा, जबकि वह जंगल की ओर चला गया。
महिलाओं से बातचीत शिकायत के अनुसार वहां पहले एक महिला उसके पास आई और बातचीत करने लगी। कुछ देर बाद दूसरी महिला भी वहां पहुंच गई। दोनों करीब दस मिनट तक उससे बातें करती रहीं, उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.