फरीदाबाद, सितम्बर 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर गश्त के दौरान दो पुलिसकर्मियों की मौत के मामले में पर्वतीय कॉलोनी चौकी पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। हादसा 26 अगस्त को सीएनजी पंप के पास हुआ था। आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सिपाही नवीन कुमार और अभिषेक पर्वतीय कॉलोनी चौकी में तैनात थे। 26 अगस्त को दोनों सरकारी मोटरसाइकिल से क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक दोनों पुलिसकर्मियों के ऊपर चढ़ गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया था। मामले की सूचना मिलने के बाद सारन थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान ट्रक च...