Faridabad News: दोस्तों के साथ बाइक राइड पर निकले युवक की सड़क हादसे में मौत
फरीदाबाद, अक्टूबर 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। दोस्तों के साथ बाइक राइड पर निकले उत्तम नगर, दिल्ली निवासी 21 वर्षीय राजीव उर्फ बिट्टू की रविवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के समय राजीव अपने दोस्तों से आगे निकल गया था। कुछ देर बाद पीछे आ रहे दोस्तों ने उसे सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखा। पुलिस के अनुसार राजीव की बाइक स्लिप होने के कारण हादसा हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयाा था। वे उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार राजीव नियमित रूप से अपने दोस्तों के साथ बाइक राइड पर जाता था। रविवार को भी वह अपने साथियों के साथ निकला था। उसके साथ राइड पर गए कुछ दोस्त आसपास के क्षेत्र में ही रहते हैं। हादसे के बाद उसके एक साथी ने घर पहुंचकर परिजनों को रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.