फरीदाबाद, नवम्बर 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो व फोटो के जरिए ब्लैकमेल कर ढाई लाख रुपये से अधिक की रकम ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसकी बेटी पर भी गलत नजर रखी और उसे उससे संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला का आरोपी ने अपना नाम बदलकर उससे दोस्ती की थी। महिला की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह सेल्स का काम करती है। इस दौरान डबुआ कॉलोनी निवासी राहुल नाम के युवक से उसकी जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि 17 अगस्त 2024 को युवक उसे अपनी कार म...