फरीदाबाद, जुलाई 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। क्राइम ब्रांच एवीटीएस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में मोहित नामक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल बरामद हुई। अदालत ने आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। क्राइम ब्रांच एवीटीएस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि विष्णु कॉलोनी निवासी मोहित के पास अवैध हथियार है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बल्लभगढ़ मंडी के पास घेराबंदी कर उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुई। इसके बाद थाना आदर्श नगर में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बल्लभगढ़ मंडी में आढ़त की दुकान चलाता है। उसका किसी व्यक्ति के साथ विवाद चल रहा था। इसी वजह से उसने करीब दो महीने पहले अलीगढ़ से 3...