Faridabad News: दुकान में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने दो भाइयों पर किया हमला
फरीदाबाद, अक्टूबर 15 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। प्रेस कॉलोनी में गज्जक-नमकीन की दुकान में घुसकर 10-12 नकाबपोश बदमाशों ने दुकान मालिक व उसके भाई पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। दोनों ने जैसे तैसे वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। हमलावरों के चले जाने के बाद जब दोनों भाई दुकान पर लौटे तो उन्होंने देखा कि हमलावर गल्ले में रखे करीब 15 हजार रुपये भी लूट ले गए। थाना मुजेसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डबुआ कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय सचिन गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रेस कॉलोनी में मूंगफली, गज्जक और नमकीन की दुकान चलाता है। गत 9 अक्तूबर की रात वह अपने छोटे भाई बॉबी गुप्ता और दोस्त अमर शाह के साथ दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान डबुआ कॉलोनी निवासी मनीष अरोड़ा और शान हाशमी उनकी दुकान पर आए। उन्होंने हालचाल पूछा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.