Faridabad News: दुकान पर हमला और लूटपाट में नौ गिरफ्तार
फरीदाबाद, अगस्त 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। एनआईटी नंबर-1 मार्केट में 25 अगस्त की रात जूते-चप्पल की दुकान पर हमला, तोड़फोड़ और लूटपाट के मामले में कोतवाली पुलिस ने नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वारदात में दुकानदार और उसके परिजनों से मारपीट की गई थी। सभी आरोपित जेल भेजे गए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अमन, रितिक, हिमांशु, लक्ष्य उर्फ लक्कू, नितिकेश, अभिषेक, अनिकेत, समीर और प्रेम के रूप में हुई है। सभी टाउन नंबर-2 एनआईटी के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार घटना की शुरुआत स्कूटी का हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद से हुई थी। जांच में सामने आया कि अमन रात के समय टाउन नंबर-1 मार्केट में मौजूद था और उसने शराब पी रखी थी। हॉर्न बजाने पर वह दुकानदार से गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ देर बाद सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.