फरीदाबाद, अक्टूबर 30 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। बहीन थाना क्षेत्र के गांव नांगल सभा में पुरानी रंजिश के चलते दुकान पर बैठे एक व्यक्ति पर कई लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराकर धारदार हथियारों से वार किए। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सुहेल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 अक्टूबर की सुबह करीब आठ बजे वह खेतों पर जा रहा था। इसी दौरान गांव की फिरनी पर उसके चाचा इस्माइल अपनी दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि नाजर, रत्ती और सब्बीर ने उन्हें नीचे गिरा लिया, जबकि खलील, हसीन, वरकान और तालीम ने धारदार हथियारों से हमला किया। शोर सुनकर सुहेल व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और इस्...