Faridabad News: दुकानदार नामी कंपनी का पेंट्स बेचते पकड़ा
फरीदाबाद, सितम्बर 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में एशियन पेंट्स के नाम से कथित नकली पेंट बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी की ओर से अधिकृत जांच अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने पटेल चौक स्थित पेंट और हार्डवेयर की दुकान पर छापामारी कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने दुकान से एशियन पेंट्स के नाम वाली छह बाल्टियां बरामद की। पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की शिकायत पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर को एसजीएम नगर थाने में एसजीएस आईपीआर कंसल्टेंसी के वरिष्ठ जांच अधिकारी अनुज कुमार ने शिकायत दी थी। उनका आराेप था कि वह एशियन पेंट्स लिमिटेड के ट्रेडमार्क और कॉपीराइट के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकृत हैं। उन्हें सूचना मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.