फरीदाबाद, नवम्बर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। दीवाली के त्योहार ने स्मार्ट सिटी के रियल एस्टेट कारोबार में भी चमक ला दी है। लोग अपने सपनों का आशियाना बनाने के लिए संपत्ति में निवेश कर रहे हैं। त्योहारी सीजन में जिले में करीब 100 करोड़ रुपये के रियल एस्टेट कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं 80 से अधिक निवेशकों को उनके नए फ्लैट की चाबी सौंपने की तैयारी है। इन परिवारों के लिए इस बार दीवाली खास होगी, क्योंकि वे अपने नए घर में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करेंगे। ग्रेटर फरीदाबाद इन दिनों घर खरीदने वालों की पहली पसंद बना हुआ है। यहां विभिन्न बिल्डरों की ओर से जगह-जगह स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉल पर पहुंचकर लोग दो बीएचके, तीन बीएचके फ्लैट और प्लॉट की कीमतों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। खरीदार अपनी आर्थिक क्षमता और ब...