फरीदाबाद, अक्टूबर 26 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। दीपावली पर इस बार लक्ष्मी, गणेश और हनुमान जी सहित अन्य भगवानों की मिट्टी की मूर्तियां खरीदने के लिए लोगों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। पिछले साल 30 रुपये में बिकने वाली छोटी मूर्ति की कीमत इस बार बढ़कर 70 रुपये तक पहुंच गई है। कुछ मूर्तियों के दाम में 100 प्रतिशत से भी अधिक वृद्धि हुई है। आठ नवंबर को दीपावली के मद्देनजर बाजारों में पूजा सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं, लेकिन बढ़ती कीमतों ने ग्राहकों के साथ दुकानदारों की चिंता भी बढ़ा दी है।महंगा माल खरीदकर बिक्री की चिंता दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने दीपावली के लिए मूर्तियां खरीदकर रख ली हैं, लेकिन अब उन्हें चिंता सता रही है कि महंगे दाम पर ग्राहक इन्हें आसानी से खरीदेंगे या नहीं। त्योहार के लिए पहले ही पैसा लगा चुके दुका...