Faridabad News: दिवाली मेला लोगो: मेले में खरीदारी के साथ व्यंजनों का स्वाद मिलेगा
फरीदाबाद, अक्टूबर 21 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सूरजकुंड मेला परिसर में 23 अक्तूबर से शुरू होने वाले दिवाली मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। चार दिन तक चलने वाले इस मेले में शहरवासियों को त्योहार की खरीदारी के साथ पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। मेले में देश के विभिन्न हिस्सों के हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, पारंपरिक कलाकृतियों और घर की सजावट से जुड़ी वस्तुओं के करीब 300 स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले में आमजन के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से आयोजित तीसरे सूरजकुंड दिवाली मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोपहर तीन बजे करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा भी मौजूद रहेंगे। दिवाली के उत्साह और भारतीय संस्कृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.