फरीदाबाद, जुलाई 3 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नगीना के पास कट देने की मांग एक बार फिर जोरदार ढंग से उठाई गई। इसे लेकर नूंह विधायक आफताब अहमद ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमा शंकर से मुलाकात की। इस दौरान जिले की कई लंबित सड़क परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा कराने का आग्रह किया गया। नई दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान विधायक ने कहा कि एक्सप्रेसवे पर मरोड़ा और नगीना के पास कट बनने से नूंह, नगीना, पुन्हाना, पिनगवां और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने मरोड़ा से राजस्थान के तिजारा और होडल तक सीधा संपर्क मार्ग विकसित करने की मांग भी रखी, ताकि बढ़ते यातायात का दबाव कम किया जा सके। विधायक ने बताया कि इस संबंध में पहले भी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पत्र भेजे जा चु...