Faridabad News: दिल्ली की मंडियों में नूंह के हरे प्याज की मांग बढ़ी
फरीदाबाद, अक्टूबर 29 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। दिल्ली की मंडियों में नूंह जिले के हरे प्याज की मांग बनी हुई है। जिले में इस वर्ष करीब 7,720 हेक्टेयर क्षेत्र में प्याज की खेती की गई है। यहां के किसान अपनी उपज दिल्ली की मंडियों तक पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों को फसल बेचने के लिए बेहतर बाजार मिल रहा है। प्याज की खेती मेवात क्षेत्र के किसानों की आय का प्रमुख साधन बन रही है। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. अब्दुल रज्जाक ने बताया कि जिले की जलवायु और मिट्टी प्याज की खेती के अनुकूल है। फिरोजपुर-झिरका सहित पाटूखेड़ी, रवा, बघोला, महूं, तिगांव और रनियाला जैसे गांवों में बड़े पैमाने पर प्याज उगाया जाता है। किसान आधुनिक तकनीक और सूक्ष्म सिंचाई अपनाकर पानी की खपत और खेती की लागत कम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म सिंचाई और नई तकनीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.