फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। पलवल में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे समेत शहर और गांवों की सड़कों पर आवारा पशुओं का जमघट हादसों का खतरा बढ़ा रहा है। सड़क के बीच बैठे और अचानक दौड़ते पशुओं से तेज रफ्तार वाहनों के सामने कभी भी गंभीर स्थिति बन सकती है। दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा जोखिम में हैं। हाईवे पर कहीं बैठे, कहीं दौड़ते दिखते हैं पशु

सड़क पर आवारा पशुओं की मौजूदगी दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर कई जगह पशु सड़क किनारे या बीच में बैठे दिखाई देते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच इनका अचानक सड़क पर आ जाना गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। वाहन चालक को अचानक ब्रेक लगाने या वाहन मोड़ने की जरूरत पड़ती है। इससे पीछे चल रहे वाहनों के टकराने का खतरा भी बना रहता है। रात के समय परेशानी और बढ़ जाती है, क्योंकि अंधेरे में सड़क पर बैठे प...