Faridabad News: दिन में तेज धूप से उमस बढ़ी
फरीदाबाद, सितम्बर 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले में शनिवार शाम को आई बारिश के बाद रविवार को एक बार फिर से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। वातावरण में आर्द्रता 40 से सीधे 81 प्रतिशत प्रतिशत पहुंचने की वजह से जिलेवासियों को अत्यधिक उमस परेशान कर रही थी। वहीं दिन के समय तेज धूप भी लोगों के पसीने छुड़ा रही थी। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से दिन में हवा चलने से वातावरण में आर्द्रता कम हो गई थी। आर्द्रता 40 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। इससे जिलेवासियों को उमस वाली गर्मी से काफी राहत थी। केवल दोपहर के समय चिलचिलाती धूप लोगों को थोड़ा परेशान करती थी, लेकिन लोगों को गर्मी से काफी राहत थी। शनिवार शाम करीब चार बजे तेज बारिश का एक झोका आया और उसके बाद मौसम साफ हो गया। तेज धूप निकल आई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.