Faridabad News: दिनदहाड़े स्कूटी सवार कारोबारी से नगदी झपटी
फरीदाबाद, जुलाई 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। एनआईटी क्षेत्र में दिनदहाड़े एक फर्नीचर कारोबारी से दो बदमाश 3400 रुपये और स्कूटी की चाबी छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने अपने स्तर पर आरोपियों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस चौकी नंबर-2 में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई है।
घटना का विवरण शिकायत के अनुसार एनआईटी के 2ई/89 निवासी एवं फर्नीचर कारोबारी अनिल भाटिया 4 जुलाई को दोपहर करीब 2:50 बजे अपनी स्कूटी से ई-ब्लॉक स्थित दुकान से खत्री चौक की ओर सामान लेने जा रहे थे। आरोप है कि चौहान ढाबा, एनएच-2 के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया। एक युवक हीरो होंडा मोटरसाइकिल पर बैठा था, जबकि दूसरे ने चेकदार शर्ट पहन रखी थी। बात करने के बहाने जैसे ही वह रुके, एक आरोपी ने उनकी शर्ट की जेब से 3400 रुपये निकाल लिए और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.