फरीदाबाद, जुलाई 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई है और अब केवल तीन दिन शेष रह गए हैं। अंतिम तिथि नजदीक आते ही कॉलेजों और ऑनलाइन पोर्टल पर विद्यार्थियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। जिले के विभिन्न सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में अब तक करीब 20 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। दाखिला आंकड़ों के अनुसार राजकीय नेहरू कॉलेज इस बार भी विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुआ है। कॉलेज में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अब तक पांच हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा डीएवी कॉलेज और अग्रवाल कॉलेज में भी 2500-2500 से अधिक आवेदन जमा किए जा चुके हैं। इन कॉलेजों में सीटों की तुलना में कई गुना अधिक आवेदन आने से कड़ी प...