फरीदाबाद, अगस्त 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशेाक जैन। दयालबाग चौकी क्षेत्र में घर के बाहर गली में खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। लक्कड़पुर निवासी गौरव श्रीवास्तव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अगस्त को वह अपने दोस्त राजेश कुमार की मोटरसाइकिल लेकर घर आया था। उसने बाइक गली में खड़ी कर लॉक की और मकान में चला गया। कुछ देर बाद बाहर आया तो बाइक गायब मिली। आसपास पूछताछ के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई और बाइक बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...