फरीदाबाद, अक्टूबर 20 -- Faridabad News: - वकील के एक पैर में फ्रैक्चर, सिर में भी गंभीर चोट फरीदाबााद, संवाददाता। पल्ला थाने से एक मामले के सिलसिले में लौट रहे एक अधिवक्ता पर कुछ लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित की पहचान तिलपत निवासी विपिन के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि थाने से वापस लौटते समय दूसरे पक्ष ने अधिवक्ता पर हमला कर दिया और उन्हें अधमरा कर छोड़ दिया। हमले में उनके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि सिर में भी गंभीर चोट आई है। घटना के बाद उनकी मोटरसाइकिल और अंगूठी भी गायब है। पीड़ित पक्ष ने सेक्टर-31 थाने में शिकायत दी है, पुलिस मामले में जांच कर रही है।

हमले में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल घायल अधिवक्ता विपिन के भाई मोहित ने बताया कि उनके बड़े भाई सोमवार रात को एक मामले के सिलसिले में पल्ला थाने गए थे। थाने से...