फरीदाबाद, सितम्बर 7 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। नूंह जिले में सोमवार को एसीबी की दो अलग-अलग टीमों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुन्हाना शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन को 50 हजार और जिला शिक्षा कार्यालय के क्लर्क शाकिर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस और शिक्षा विभाग में एक ही दिन हुई इस दोहरी कार्रवाई से सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर कुंदन के पास पिनगवां थाने में दर्ज पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म से जुड़े एक मामले की जांच थी। आरोप है कि उन्होंने मामले में एक आरोपित का नाम निकालने के बदले शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर फरीदाबाद एसीबी की टीम ने ट्रैप लगाया। सोमवार को शिकायतकर्ता के माध्यम से 50 हजार रुपये दिए गए। रिश्वत लेते ही एस...