Faridabad News: तैयारी अरावली पहाड़ी में लगाए जाएंगे पांच हजार पौधे
फरीदाबाद, जुलाई 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अरावली की पहाड़ियों में वर्षों से जमा फ्लाई ऐश (कोयले की राख) की जगह हरियाली होगी। विभाग 150 एकड़ में फैले फ्लाई ऐश डंपिंग क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीके से पौधारोपण करेगा। शुरुआत 50 एकड़ क्षेत्र से होगी, जहां करीब पांच हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस परियोजना का उद्देश्य प्रदूषण कम करना है। यदि प्रयोग सफल रहा तो शेष क्षेत्र में भी इसी माडल पर पौधारोपण किया जाएगा। यह भूमि हरियाणा पावर जनरेशन कारपोरेशन (एचपीजीसीएल) के अधीन है। यहां पहले संचालित थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली फ्लाई ऐश को वर्षों तक पाइपलाइन के माध्यम से डंप किया गया, जिससे राख का विशाल टीला बन गया। तेज हवा के दौरान उड़ने वाली राख से आसपास के गांवों और रिहायशी इलाकों के लोगों को धूल, एलर्जी, आंखों में जलन और श्वास संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.