फरीदाबाद, अक्टूबर 14 -- Faridabad News: -बेटे के साथ जा रही थी महिला, बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज फरीदाबाद, संवाददाता। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुभाष कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय रंजू देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में विशाल कुमार ने बताया कि उसकी मां रंजू देवी सेक्टर-58 स्थित एक कंपनी में हेल्पर की नौकरी करती थीं। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे वह अपनी मां को पैदल ड्यूटी पर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी मां को टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह बाल-बाल बच गया, जबकि उसकी मां सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।बाइक चालक को भी चोट लगी थी। वह कुछ देर रुकने के बाद बाइक लेकर...