Faridabad News: तेज रफ्तार ट्रॉले और कार की टक्कर में तीन युवकों की मौत
फरीदाबाद, अक्टूबर 25 -- Faridabad News: नूंह, अमित भाटिया। फिरोजपुर झिरका में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मोड़ के पास एक बेकाबू ट्राले ने ईको कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार युवकों में से तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक घायल है। सभी युवक एक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए गुरुग्राम और सोहना से फिरोजपुर झिरका आ रहे थे। दुघर्टना इतनी जबरदस्त थी कि ईको कार ट्राला के नीचे घुस गई। उसे जेसीबी और हाइड्रा की मदद से निकाला गया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को जिला अस्पताल मांड़ीखेड़ा में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए हैं।
सगाई समारोह में शामिल होने आ रहे थे युवक जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका के वार्ड नौ निवासी संजय के पुत्र अंशुल का शनिवार को सगाई समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए संजय के रिश्तेदार गुुरुग्राम एवं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.