फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशेाक जैन। खेडीपुल थाना क्षेत्र के मंगल बाजार में खरीदारी करने पहुंची एक महिला को तीन अज्ञात महिलाओं ने बातचीत में उलझाकर उसके कानों से करीब 10 ग्राम वजन के सोने के कुंडल उतरवा लिए। महिलाओं ने कुंडल रुमाल में लपेटकर वापस देने का झांसा दिया, लेकिन घर पहुंचकर रुमाल खोलने पर उसमें सोने के कुंडलों की जगह दो पत्थर मिले। पीड़िता की शिकायत पर खेडीपुल थाना पुलिस ने तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीवन नगर निवासी शशी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक सितंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे खेडीपुल स्थित मंगल बाजार में सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान तीन महिलाएं उसके पास आईं और सामान खरीदने को लेकर उससे बातचीत करने लगीं। बातचीत के दौरान तीनों महिलाओं ने उसे अपनी...