फरीदाबाद, अगस्त 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। सिद्धाताआश्रम रोड पर रविवार सुबह सैर करने निकले तीन बुजुर्ग दोस्तों को तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी। हादसे में मेवला महाराजपुर निवासी तिलक राज की मौत हो गई, जबकि उनके साथ सैर कर रहे विनोद उर्फ बिल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में देशपाल को भी चोट आई है। टक्कर के बाद थार चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में मेवला महाराजपुर निवासी देशपाल ने बताया कि वह रविवार सुबह करीब 5:40 बजे गांव निवासी 62 वर्षीय विनोद उर्फ बिल्लू के साथ सैर करने के लिए गांव से सिद्धाताआश्रम रोड की तरफ निकले थे। दोनों बेल्डिंग चौक के पास पहुंचे तो सामने से गांव के ही 63 वर्षीय तिलक राज सैर से आते दिखाई दिए। तीनों सड़क के किनार...