फरीदाबाद, अक्टूबर 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर की सड़कों पर घूमने वाले आवारा गोवंश से होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। तीन दिन में टीम ने 74 गोवंश गोशालाओं में पहुंचाए हैं, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है। स्मार्ट सिटी में आवारा गोवंश की भारी समस्या है। सड़कों पर आये दिन पशु बैठे रहते हैं, कई बार सड़कों पर वाहनों के बीच आ जाते है, जिससे हादसों का खतरा रहता है। लोगों को आवारा गोवंश से छुटकारा दिलाने के लिए नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि 12 से 14 अक्तूबर तक चलाए गए अभियान के दौरान बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद, तिगांव, एनआईटी और बड़खल क्षेत्रों में आवारा गोवंश को पकड़ने पर विशेष ध्यान दिया गया। पकड़े गए गोवंश को मवई गोशाला और गोपाल गोशाला में भे...