Faridabad News: तीन दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर ठगी का आरोपी
फरीदाबाद, जुलाई 10 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ से पुलिस रिमांड के दौरान फरार हुआ साइबर ठगी का आरोपी घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 7 जुलाई को सेक्टर-8 थाना परिसर की पहली मंजिल स्थित अनुसंधान कार्यालय की खुली खिड़की से छलांग लगाकर फरार हुए आरोपी की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन शुक्रवार तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस के अनुसार राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गांव गंभीरा मलाना डूगर निवासी दिलखुश मीणा को 76,510 रुपये की साइबर ठगी के मामले में 6 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने 7 जुलाई को उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड के दौरान अनुसंधान अधिकारी उप निरीक्षक सरफराज उससे पूछताछ कर रहे थे। इसी बीच आरोपी ने लघुशंका जाने की बात कही। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.