Faridabad News: तीन कारों को निशाना बनाकर लैपटॉप, नकदी और सामान चोरी
फरीदाबाद, नवम्बर 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। त्योहारों के दौरान शॉपिंग करने निकले लोगों की कारों को निशाना बनाकर चोरी करने की घटनाएं सामने आई हैं। चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर खड़ी तीन कारों के अंदर से लैपटॉप, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। दो वारदातों में कारों के शीशे तोड़कर बैग निकाले गए, जबकि तीसरी घटना में कार लॉक न होने का फायदा उठाकर 50 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। तीनों घटनाएं छह नवंबर की हैं। संबंधित थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली वारदात एनएचपीसी मोड़ के पास बाईपास रोड पर हुई। सेहतपुर की सोना कॉलोनी निवासी धर्मबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने छह नवंबर को शाम करीब चार बजे अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की थी। कुछ देर बाद वापस लौटे तो कार की पिछली तरफ का शीशा टूटा हुआ था और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.