फरीदाबाद, अगस्त 21 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। तिगांव विधानसभा क्षेत्र की 17 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की तैयारी तेज हो गई है। सरकार ने नगर निगम की भेजी रिपोर्ट में खामियां मिलने पर फाइल वापस भेज दी है। नक्शे और आंकड़े दुरुस्त कर दोबारा रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं। नगर निगम की योजना शाखा के कर्मचारी अब सरकार की आपत्तियों को दूर करने में जुटे हैं। रिपोर्ट में कॉलोनियों के नक्शे, क्षेत्रफल और अन्य आंकड़ों को ठीक करने का काम किया जा रहा है। करीब एक साल पहले नगर निगम ने इन 17 कॉलोनियों की रिपोर्ट सरकार को भेजी थी। अब सरकार स्तर पर इन कॉलोनियों के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट में सभी जरूरी जानकारियां स्पष्ट रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नियमितीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ सके। ये सभी कॉलो...