फरीदाबाद, अक्टूबर 14 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। तावड़ू और नूंह में आयोजित सेवा सेतु कैंपों में विभिन्न विभागों को कुल 314 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 101 आवेदनों को प्रोसेस किया गया, जबकि 62 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। इसके अलावा 151 शिकायतों का समाधान किया गया। कैंपों में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। जिला समाज कल्याण कार्यालय को सबसे अधिक 155 आवेदन मिले। इनमें 52 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया गया और 103 शिकायतों का निस्तारण किया गया। पशुपालन एवं डेयरी विभाग को मिले 44 आवेदनों को प्रोसेस किया गया, जबकि हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के सभी 10 आवेदनों पर कार्रवाई की गई। सिटीजन रिसोर्स इन्फॉर्मेशन विभाग को 59 आवे...