फरीदाबाद, अगस्त 18 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। एत्मादपुर स्थित दूध की डेयरी में काम करने वाले 22 वर्षीय युवक की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी मृत्युंजय के रूप में हुई है। सोमवार को वह डेयरी में तख्त पर सो रहा था। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गया। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों के अनुसार मृत्युंजय पिछले कुछ समय से फरीदाबाद में दूध की डेयरी पर काम कर रहा था। वह डेयरी में दूध निकालने के साथ साफ-सफाई का काम भी करता था। उसके साथ कन्नौज गांव का ही लक्ष्मण यादव भी काम करता था। मृतक के चाचा प्रेम सिंह ने बताया कि लक्ष्मण के बुलाने पर...