Faridabad News: डेबिट कार्ड रिन्यू कराने के नाम पर 8 लाख 29 हजार की साइबर ठगी
फरीदाबाद, अगस्त 21 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशेाक जैन। डेबिट कार्ड रिन्यू कराने के लिए गूगल से कस्टमर केयर नंबर तलाशना एक सेवानिवृत्त व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठग ने बैंक कर्मचारी बनकर पहले डेबिट कार्ड की जानकारी हासिल की और इसके बाद मोबाइल फोन को हैक कर पीड़ित व उसकी पत्नी के बैंक खातों से कुल 8 लाख 29 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। सूरजकुंड क्षेत्र के ईरोज चार्मवुड विलेज निवासी 61 वर्षीय सत्यपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा पर्यटन विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से जुड़ा डेबिट कार्ड एक्सपायर हो गया था। कार्ड रिन्यू कराने के लिए उन्होंने गूगल से कस्टमर केयर नंबर लेकर फोन किया। इसी दौरान उनके पास मोबाइल नंबर से फोन आया। कॉल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.