फरीदाबाद, अगस्त 19 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। अलग अलग दो मामलों में डेबिट कार्ड बदलकर एक लाख 11 हजार रुपए निकालने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार हथीन मोड़ निवासी राम मंडल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 14 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे नौकरी के लिए दिल्ली जा रहा था। रास्ते में रुपये की जरूरत पड़ने पर वह रेलवे रोड स्थित एसबीआई के डेबिट पर पहुंचा। रुपये निकालते समय वहां दो-तीन युवक आ गए और उसे धक्का देने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने उसका डेबिट पिन देख लिया।रुपये निकालने के बाद कार्ड वापस लेने के दौरान युवकों ने धक्का देकर उसका कार्ड गिरा दिया और उठाते समय असली कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड दे दिया। कुछ देर बाद मोबाइल पर खाते से 29 हज...