Faridabad News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से रकम निकालने वाले दो धरे
फरीदाबाद, सितम्बर 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। अपराध शाखा डीएलएफ ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 26500 रुपये निकालने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान नियाज मोहम्मद और नईम अल्वी के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से एक एटीएम कार्ड और 26500 रुपये बरामद किए। श्याम कॉलोनी पल्ला निवासी सुमित कुमार 15 सितंबर को सुबह करीब साढ़े नौ बजे शनि बाजार के पास स्थित हिताची एटीएम से रुपये निकालने गया था। इसी दौरान बूथ में मौजूद दो युवकों ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद आरोपियों ने बदले हुए कार्ड से उसके खाते से रुपये निकाल लिए। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने दोनों आरोपियों को पेशी वारंट पर लेकर पूछताछ की। दोनों गंगेरू शामली के रहने वाले हैं और फिलहाल लोनी गाजियाबाद में रह रहे थे। पूछताछ में उन्होंने पल्ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.