फरीदाबाद, अगस्त 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। डीटीपी इन्फोर्समेंट की ओर से सोमवार को सेक्टर-88 स्थित अमृता अस्पताल रोड और सेक्टर-91 के दुर्गा बिल्डर क्षेत्र (ओखला एन्क्लेव) में अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। अभियान में एफएमडीए के इंजीनियरिंग विंग की टीम भी शामिल रही। कार्रवाई के दौरान दोनों स्थानों पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए हड़कंप का माहौल रहा। इस दौरान दोनों स्थानों पर जेसीबी से 50 से अधिक कब्जे हटाए गए。

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई विभाग की टीम ने सबसे पहले सेक्टर-88 में अमृता अस्पताल रोड के किनारे करीब दो किलोमीटर लंबे ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में कार्रवाई की। यहां चार अवैध स्टॉल, दो कंटेनर और 20 अनधिकृत एक्सेस पाथ को जे...