फरीदाबाद, जुलाई 12 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशेाक जैन। एनटीपीसी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने स्कूल से कंप्यूटर व गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। घटना 7 और 8 जुलाई की दरम्यानी रात करीब 3:15 बजे से 4 बजे के बीच की बताई गई है।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने स्कूल की प्राचार्या अल्का अरोड़ा की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार स्कूल के सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक अज्ञात व्यक्ति परिसर के अंदर घूमता दिखाई दिया। आरोप है कि वह स्कूल से दो कंप्यूटर (सीपीयू सहित) और एक गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी घटना स्कूल के दो से तीन सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।

जांच की स्थिति जांच के दौरान यह भी सामने आया कि संदिग्ध के मुख्य प्रवेश द्वार से स्कूल में दाखिल होन...