फरीदाबाद, जुलाई 18 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। डीएनडी (दिल्ली-नोएडा-डायरेक्ट)-केएमपी एक्सप्रेसवे पर बल्लभगढ़ क्षेत्र के तिगांव पुल चौक और आईएमटी चौक पर ट्रैफिक सिग्नल, पर्याप्त रोड मार्किंग और सीसीटीवी कैमरों ने होने से ट्रैफिक अव्यवस्था बनी हुई है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में इन दोनों चौराहों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। तिगांव पुल चौक से बल्लभगढ़ और तिगांव की ओर जाने वाले वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। जबकि आईएमटी चौक से आईएमटी औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-दो, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद की ओर जाने वाला ट्रैफिक गुजरता है। इन दोनों चौराहों पर किसी भी दिशा से वाहन प्रवेश कर जाते हैं। जिससे कई बार आमने-सामने भिड़ंत होने की स्थिति बन जाती है। यहां पर वाहनों को नियंत्रित करने के लिए न तो ट्रैफिक लाइट लगी है और न ही स...