फरीदाबाद, अगस्त 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद अब फरीदाबाद और नोएडा के बीच बेहतर मंझावली पुल परियोजना के पूरे होने का इंतजार है।इसके पूरा होने से जहां दो शहरों के बीच आवाजाही बेहतर होगी। वहीं निवेश के अवसर बढ़ेगे। फिलहाल परियोजना का फरीदाबाद में काम पूरा हो चुका है। नोएडा में चार किलोमीटर लंबी सड़क बनाने का कार्य बाकी है। मंझावली में पुल परियोजना केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके निर्माण की आधारशिला 15 अगस्त 2014 को रखी गई थी। शहर में 122 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल और उसे जोड़ने वाली रोड का कार्य करीब दो साल पहले पूरा हाे चुका है। लेकिन नोएडा में पुल को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण 12 साल भी अधूरा है। नोएडा के गांव चीरसी में सड़क निर्माण के लिए जमीन ...